फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। क्षेत्र के रामगढ़-मोहनियां मार्ग स्थित दैत्रा बीर बाबा छलका के समीप मंगलवार की सुबह खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली में अनियंत्रित बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजद लोग घायलों को अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से किसी कार्य से मोहनिया जा रहे थे। दैत्रा बीर बाबा छलका के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इससे तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने रामगढ़ थानध्यक्ष रामकल्याण यादव को फोन कर घटना की सूचना दी। मृतक की पहचान रामगढ़ के पूर्व विधायक अशोक सिंह के भाई विपिन सिंह के पुत्र रिशु सिंह (18) के रूप में गई है। वहीं दोनों घायलों में बंदीपुर निवासी कृष कुमार (14) और रामगढ़ निवासी उज्जवल पांडेय (18) हैं। के रूप में कई गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों व पूरे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें