चंदौली /सैयदराजा। सैयदराजा थाना के कांटा गांव के समीप बुधवार की रात दस बजे बेकाबू ट्रक ने बारात लेकर जा रही तीन लक्जरी वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में वाहनों में सवार चार लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद जब तक लोग जुटते ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया । इस घटना से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। इसके बाद जब तक प्रशासनिक अधिकारी पहुँचते नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। यहां चिकित्स्कों ने एक की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ।
बिशनपुरा गांव निवासी श्याम सुंदर के बेटे की सत्यप्रकाश की शादी के लिए बारात सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर के लिए रवाना हो रही थी। इसी बीच बीच रास्ते में ही एक अनियंत्रित ट्रक बेकाबू हालत में बरात जा रहे तीन लग्जरी वाहनों को टक्कर मार दी। इससे तीनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं वाहन में सवार शहाबगंज थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव निवासी सर्वजीत विश्वकर्मा (45) , कांटा गांव निवासी जितेंद्र गुप्ता (46), बिशनपुरा गांव निवासी श्याम (60) सुंदर और जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील के चतरा गांव के सनी यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। यहां सर्वजीत विश्वकर्मा की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। दूसरी तरफ घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पहले तो ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। बाद में आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। सुचना पाकर एसपी अंकुर अग्रवाल मौके पर पहुंचे। वही ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सैयदराजा और चंदौली सहित कई थानों की फ़ोर्स पहुँच गई। ट्रक की आग बुझाने के बाद आगे की करवाई की जा रही है ।