फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से पीटकर दिव्यांग की हत्या: जमीन के टुकड़े के लिए भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, मुकदमा दर्ज

Fri, 09 Sep 2022 01:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

चंदौली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक जमीन के टुकड़े के लिए भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बेटे की तहरीर पर मृतक के भतीजे राजू और भांजे कोमल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली थाना क्षेत्र के कर्माबांध गांव में बुुधवार की देर रात लाठी-डंडे से पीटकर दिव्यांग रामकेवल चौहान (56) की हत्या कर दी गई। परिजनों ने वन भूमि पर कब्जा के लिए हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज का पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र के कर्माबांध गांव निवासी रामकेवल चौहान (56) बस्ती से सटे जंगल में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। वर्षों से जंगल की जमीन पर खेती कर जीवनयापन कर रहा था। इसी जमीन को लेकर पिछले कई वर्षों से रामकेवल और उसके भाई रामभजन के बीच रंजिश चल रही थी। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। बुधवार की रात नौ बजे  रामकेवल और रामभजन के पुत्र राजू चौहान और भांजे कोमल के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना में भतीजे राजू चौहान और उसके साथियों ने दिव्यांग रामकेवल चौहान की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। जानकारी होने के बाद  रात में ही नौगढ़ थाना प्रभारी दीनदयाल पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
विज्ञापन

सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि मृतक रामकेवल चौहान का पुत्र मंगल चौहान भी मारपीट में घायल है। उसी की तहरीर पर मृतक के भतीजे राजू और भांजे कोमल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें