फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शादी से लौट रहे चाचा-भतीजे को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
प्रिंस सिंह, भतीजा, फाइलफोटो, दुर्गाती में दुर्घटना के बाद मौत की खबर के लिए, संवाद
विज्ञापन
-एक ही परिवार के दो चिराग बुझने से गांव में मातम, चार साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन

कंदवा/मोहनिया। दुर्गावती के कर्मनाशा ग्रिड के समीप शनिवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अभिमन्यु सिंह (28) और उसके भतीजे प्रिंस सिंह (18) की मौत हो गई।
चंदौली के बरहनी ब्लॉक स्थित घोसवां गांव निवासी दोनों युवक बिहार के कर्मनाशा स्थित होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह समाप्त होने के बाद देर रात दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे में एक ही परिवार के दो की मौत हो गई।
विज्ञापन

कंदवा के घोसवां गांव निवासी विजय बहादुर सिंह के पुत्र अभिमन्यु भतीजे प्रिंस के साथ रिश्तेदार रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिझुआ कलानी गांव निवासी दिनेश सिंह की भतीजी की शादी में शामिल होने कर्मनाशा के कुल्हड़ियां स्थित लॉन में गए थे। समारोह के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कर्मनाशा स्थित पावर ग्रिड के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में प्रिंस की मौत हो गई, जबकि अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्गावती थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। घायल अभिमन्यु को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। हालांकि, वहां इलाज के दौरान अभिमन्यु की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दुर्गावती थाना पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन दोनों शवों को पंचनामा के बाद घर ले आए। हालांकि, बड़े-बुजुर्गों के समझाने पर रविवार को दुर्गावती पुलिस से संपर्क कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया। अभिमन्यु की शादी हो चुकी थी। उनकी चार वर्षीय बेटी प्रज्ञा है, जबकि प्रिंस अविवाहित थे। घटना के बाद अभिमन्यु की पत्नी प्रियंका सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। इस संबंध में कंदवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि परिजनों को समझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहार की दुर्गावती पुलिस को सौंप दिया गया है।

प्रिंस सिंह, भतीजा, फाइलफोटो, दुर्गाती में दुर्घटना के बाद मौत की खबर के लिए, संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें