सैयदराजा। जिले में थर्मल स्कैनर और आक्सीमीटर मशीन खरीद में अनियमितता के विरोध में सैयदराजा के पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने बुधवार को ब्लाक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरना के माध्यम से खरीद में अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग की। चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच न हुई तो आंदोलन किया जएगा।
इस दौरान विधायक ने कहा कि कोरोना जैसे आपदा के दौर में कई लोग इसे अवसर बनाने से नहीं चूक रहे हैं। मशीनों की खरीद में घोटाला किया जा रहा है। पंचायत विभाग ने थर्मल स्कैनर और आक्सीमीटर की खरीद में अनियमिता की गई है। मामले की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति बनाकर जांच कर 10 दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। तीन सदस्यीय टीम में उसी अधिकारी को मुखिया बना दिया गया जिसके विभाग में यह घालमेल हुआ है। पंचायती राज विभाग ने दो तरह के जांच यंत्र खरीदे हैं। इसमें 1598 थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर हैं। इन सभी को जिले की 734 ग्राम सभाओं और 65 नगर निकायों के वार्डों में भेजा जाना था। आरोप लगाया कि प्रथम दृष्टा जो खामी पाई गई है वह यह है कि से निर्धारित मूल्य से कहीं ज्यादा दाम पर खरीदे गये हैं। दूसरी तरफ सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कोरोना काल में अभी गरीबों की सेवा करने का है न कि राजनीति करने का। कहा कि थर्मल स्कैनर और आक्सीमीटर खरीद में अनियमिता के लिए पहले ही डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। दस दिन में इसकी रिपोर्ट आनी है।