पीडीडीयू नगर। फ्रांस से पांचवीं पीढ़ी के पांच लड़ाकू विमान राफेल के भारत आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राफेल के पोस्टर के साथ भारत जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर इकाई की ओर से नगर के कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा राफेल के आगमन से भारतीय वायुसेना की ताकत में बढ़ गई है। पांचवी जेनरेशन के इस लड़ाकू जेट की मारक क्षमता जैसा लड़ाकू विमान चीन और पाकिस्तान के पास नहीं हैं। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने कहा कि राफेल विमानों की मारक क्षमता अद्भुत है । इस मौके पर सौरभ चंद्रा, अखिल सिंह, चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी, अशोक सोनकर, ऋषि चौहान, अंबरीष जायसवाल, सौरभ जायसवाल, अभिजीत यदुवंश, दीपक साहनी रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार गांधी पार्क परिसर पर राफेल आने की खुशी में भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क तिराहे पर राजनाथ सिंह जिंदाबाद कि नारे लगाते हुए आतिशबाजी कर खुशियां जाहिर की गई। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।