फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक सप्ताह तक चलेगा उम्मीद पोर्टल कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जालंधरी स्थित दफ्तरी मस्जिद के पीछे अब्दुल हक एजुकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से अवकाफ रजिस्ट्रेशन उम्मीद पोर्टल कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कब्रिस्तान गाजी दलेल खां के अध्यक्ष एवं गुरुटोला अनंतपुरा के सभासद तथा जिला योजना समिति सदस्य मोहम्मद अफजल ने बताया कि लखनऊ अल्पसंख्यक बोर्ड में दर्ज वक्फ संपत्तियों को अब ऑनलाइन उम्मीद पोर्टल पर रजिस्टर कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह कैंप एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें जिन लोगों की संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, वे अपने आधार कार्ड, वोटर कार्ड, जीमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ आकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सोसाइटी के सचिव अबुसार अहमद इदरीसी ने बताया कि वक्फ बोर्ड में कब्रिस्तान, मस्जिद, मदरसा आदि का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने धार्मिक स्थलों का रजिस्ट्रेशन जल्द कराएं। इस अवसर पर एहतेशाम अहमद, अल्तमश अहमद, इंजमामुल हक, अकील अहमद इदरीसी, शकील अहमद इदरीसी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें