पीडीडीयू नगर। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर डाउनलाइन की दून एक्सप्रेस दो घंटे और पटना-उधना समर स्पेशल छह घंटे देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार की शाम छह बजे तक अपलाइन की ओर जाने वाली गया- दिल्ली समर स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटे, आसनसोल-वाराणसी मेमू दो घंटे, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह मुजफ्फरपुर-आनंद विहार समर स्पेशल साढ़े चार घंटे, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस ढाई घंटे, दीक्षाभूमि एक्सप्रेस एक घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। पुरी-आनंद विहार विकली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर आई। वहीं डाउनलाइन की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस एक घंटे, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, विभूति एक्सप्रेस सवा दो घंटे, नई दिल्ली-खुर्दा रोड स्पेशल दो घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल 13 घंटे लेट रही।