फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रोक के बाद 11 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका के वार्ड नंबर-9 मुगल चक में शनिवार को शिव मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली जा रही कलश यात्रा को प्रशासन ने रोक दिया। बकरीद को देखते हुए कलश यात्रा रोके जाने पर गहमा-गहमी की स्थिति पैदा हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने लोगोें को समझाया। इसके बाद 11 महिलाओं ने 50 मीटर तक कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-9 मुगल चक स्थित जामा मस्जिद पर बकरीद के मद्देनजर सुबह नमाज अदा की जा रही थी। इसी दौरान सीओ कार्यालय के बगल में मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां भी चल रही थीं। इसकी जानकारी होने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और कलश यात्रा निकाले जाने पर रोक लगा दी। इससे मौके पर गहमा गहमी की स्थिति पैदा हाे गई। मामला गंभीर होते देख पीडीडीयू नगर के सीओ राजीव सिसौदिया, एसडीएम अनुपम मिश्र, एसडीएम अविनाश कुमार, मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल आदि मौके पर पहुंच गए। लगभग दो घंटे तक चली पंचायत के बाद 11 महिलाओं द्वारा 50 मीटर दूरी तक कलश यात्रा निकाले जाने पर सहमति बनी। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा के लिए गाड़ी पर मूर्ति के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद प्रशासन राहत की सांस ली। सीओ पीडीडीयू नगर राजीव सिसोदिया ने बताया कि सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से कलश यात्रा रोकने का आग्रह किया गया था। कोई विवाद की स्थिति पैदा नहीं हुई। लोग मान गए और मामला सुलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें