फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Typhoon rains skimming thatch, fallen trees

Wed, 25 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
हरियाणा में तूफान का कहर, 8 की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सोमवार को आधी रात के बाद तेज आंधी चली और हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन एक घंटे तक चली आंधी से जनपद में काफी नुकसान हुआ है। दर्जनों मड़हे के छप्पर उड़ गए, विशालकाय पेड़ धराशायी हुए तथा हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। चहनियां के गुरेरा गांव में नसरूद्दीन शाह के रिहायशी मकान और मुर्गी फार्म पर पेड़ गिरने से एक लाख से   अधिक रुपये मूल्य की संपत्ति की क्षति हुई है। 
विज्ञापन



जेष्ठ माह में मौसम ने अपना रुख परिवर्तित कर लिया है। एक तरफ दिन में जहां लू चल रही है और उमस भरी गर्मी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं रात में हवाओं का प्रकोप हो रहा है। सोमवार को आधी रात के बाद तेज आंधी चलने लगी। धूल भरी आंधी से पूरे इलाका धूल मय हो गया। इससे छत पर सोए लोग धूल से सन गए और लोग घर की छत से नीचे भाग कर आए। यही नहीं एक दर्जन से अधिक झोपड़ी और करकट के छप्पर उड़ गए। यही नहीं सड़क कि किनारे गुमटियों में लगे तिरपाल व होर्डिंग आदि उड़ गए। एक घंटे बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। 


चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गुरेरा गांव में नसरुद़्दीन के रिहायशी मकान पर तेज आंधी की वजह से पीपल का विशालकाय वृक्ष गिर पडा। इससे करकट का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया वहीं आंगन में बने मुर्गी फार्म भी दब गया। इससे सैकड़ों मुर्गियां मर गई। नसरुद्दीन शाह, उसकी पत्नी खुश्बूनिशा और सर्फुद्दीन भाग कर जान बचायी। नसरुद्दीन के अनुसार इस घटना में एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उनके सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में सोमवार की रात आई तेज आंधी व पानी से आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


इसके चलते एक दर्जन पेड़ व बिजली के पोल तार सहित गिर पड़े । थाना क्षेत्र के बम्हनियांव गांव निवासी  रामअवतार  की पत्नी विमला देवी (35) घायल हो गए। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र  में किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें