क्षेत्र के बरौना गांव में शनिवार की शाम छह बजे को मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा टल गया।
जुलूस में शामिल झंडा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया, जिससे मोहम्मद (18) व दानिश (38) करंट की चपेट में आने से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि प्राइमरी स्कूल के बगल में संकरी गली से जुलूस गुजर रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल ऊंचा झंडा ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन से स्पर्श कर गया। घायलों स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जीवली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार दानिश की हालत फिलहाल सामान्य है, जबकि मोहम्मद की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है।