फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से ले लिए 123 ग्राम सोने के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पड़ोस के दो युवकों पर उनकी 16 वर्षीय बेटी की एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से अश्लील फोटो तैयार कर उसे वायरल करने की धमकी देकर 123 ग्राम सोने के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अहरौला थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, पड़ोस के युवक ने उनकी नाबालिग बेटी की एआई से अपने साथ अश्लील फोटो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण किशोरी ने आरोपी के कहने पर घर में रखे 123 ग्राम सोने के गहने, जिनमें हार, चूड़ी और सिकड़ी सहित अन्य गहने शामिल थे, उसे सौंप दिए। इस मामले में कस्बे के ही एक और व्यक्ति पर संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत के अनुसार, यह सिलसिला दिसंबर 2025 से मई 2026 के बीच चलता रहा। मामले का पता 6 जून 2026 को तब चला, जब परिवार की एक महिला ने बाहर जाने के लिए गहने निकालने की कोशिश की और वे गायब मिले। पूछताछ में किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें