सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शुक्रवार की रात दो ट्रकों की टक्कर होने से एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद वह केबिन में ही फंस गया था, जिसे आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस ने निकाला।
थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत के मुताबिक केबिन में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालाकर जिला अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि बगही गांव के सामने बिहार जाने वाले लेन से गाड़ी मोड़ रहा था तभी चंदौली की तरफ से खाली ट्रक बिहार की ओर से जा रहा था। बगही गांव के सामने दूसरे लेन मे जाने के लिए मोड़ रहे ट्रक से टकरा गया, जिससे चालक श्रवण केबिन मे फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से बाहर निकालकर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। सड़क से दोनों ओर ट्रको को किनारे करवाकर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया गया।