दो ट्रेनों में चोरों ने यात्रियों का सामान उस वक़्त उड़ा दिया जब वे गहरी नींद में सो रहे थे। आंख खुलने के बाद सामान अपने स्थान पर न देख सभी परेशान हो उठे। शनिवार की सुबह ट्रेन के मुग़लसराय पहुंचने के बाद पीड़ित यात्रियों ने जीआरपी में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया ।
पहला मामला 12988 डाउन अजमेर सियालदह का है। उसके ए-1 कोच के बर्थ संख्या 34, 35, 36 पर रचना अपने परिवार संग यात्रा कर रही थी। चोरों ने कानपुर रेलवे स्टेशन पर महिला का पर्स उसके सीट से उड़ा दिया। इसमें मोबाइल, टेबलेट, एटीएम कार्ड समेत 15 हजार रुपए नगद पड़े हुए थे।
वहीं दूसरा मामला 12368 डाउन विक्रमशीला एक्सप्रेस ट्रेन का है। उसके स्लीपर कोच एस-5 के बर्थ नंबर 34 पर सफ़र कर रहे थे। इलाहबाद स्टेशन पर किसी ने उसका बैग पार कर दिया। जिसमें कीमती कपडे व अन्य सामान थे।
शनिवार को ट्रेन के मुग़लसराय पहुंचने पर यात्रियों ने मुग़लसराय जीआरपी में तहरीर दी। एसएसआई केएन मौर्या ने बताया तहरीर पर मामला दर्ज कर सम्बंधित थानो भेजा गया है।