फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनगारी से आग लगने से जला सामान

Sun, 29 Nov 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चारी गांव में शनिवार की सुबह खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से खपरैल के मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। घटना में बेटी के गौना के लिए रखे अस्सी हजार रुपये नकदी, गहने, कपडों सहित अन्य सामान के साथ घर के के सामान भी जल गए।
विज्ञापन


गांव निवासी श्यामबली राम खेती बाड़ी कर जीविकोपार्जन करता है। 30 नवंबर को उसकी बड़ी बेटी का गौना होना है। घर में इसकी तैयारी जोर शोर से हो रही थी। शनिवार की सुबह श्यामबली की छोटी पुत्री सुनीता खाना बना रही थी।

 इसी बीच उसने  चूल्हे में फूंक मारी तो चिंगारी उड़ कर छत के फूस पर जा गिरी और देखते ही देखते आग भड़क गई। परिवार वालों का शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर जुट गए और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


श्यामबली के अनुसार आग लगने से बेटी के गौना के लिए रखे अस्सी हजार रुपये नकद, तीस हजार रुपये मूल्य के गहने, बिस्तर, पलंग, टीवी, डीवीडी सहित अन्य कीमती कपड़ों के साथ ही घर का सारा सामान, अनाज आदि जल गया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा के लिए प्रशासन से भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें