फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लतीफशाह में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। लतीफशाह पर्यटन स्थल पर शनिवार को ईद के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। कर्मनाशा नदी में स्नान के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सकलडीहा थाना क्षेत्र के अलाउद्दीगली मोहल्ला निवासी कमालुद्दीन के पुत्र समीर (19) और साबिल अली के पुत्र ऐखलाक (16) अपने छह साथियों के साथ ईद का जश्न मनाने लतीफशाह पहुंचे थे। सभी युवक पहले मजार पर दुआख्वानी करने गए और इसके बाद घूमते-घूमते लतीफशाह बैराज के नीचे कर्मनाशा नदी के किनारे पहुंच गए। गर्मी से राहत पाने के लिए समीर, ऐखलाक और एक अन्य साथी अरशद नदी में नहाने उतर गए। बताया जा रहा है कि गहराई का अंदाजा न होने के कारण समीर और ऐखलाक का पैर फिसल गया और वे गहरे कुंड में चले गए। देखते ही देखते दोनों पानी में डूबने लगे। साथ मौजूद अरशद किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि अन्य साथी घबरा कर शोर मचाते हुए मदद के लिए दौड़े।
ईद जैसे बड़े त्योहार के दिन इस घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रघुराज और अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव का कार्य शुरू कराया। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने गहरे पानी में उतरकर तलाशी अभियान चलाया। करीब ढाई घंटे के बाद पचवनिया गांव निवासी गोताखोर रणवीर चौहान ने दोनों किशोरों के शव कुंड से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों किशोरों के परिजन चकिया पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उन्हें क्या पता था कि ईद का दिन उनके लिए इतनी बड़ी त्रासदी लेकर आएगा। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि डूबे हुए युवकों की शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें