गाजीपुर में इकलौते पुत्र के डूबने से मचा कोहराम
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के हाटा रेलवे ब्रिज के नीचे मंगई नदी में स्नान कर रहे तीन किशोर डूबने लगे। ग्रामीणों ने दो किशोरों को तो कड़ी मशक्कत पर बचा लिया, जबकि एक किशोर डूब गया। दरअसल, बरेजपुर गांव की महिलाएं जीवित्पुत्रिका पर्व पर पूजा-पाठ करने के लिए गौसपुर गंगा घाट गई थीं।
इधर आलोक यादव (13) अपने मित्र आनंद यादव और आकाश यादव के साथ हाटा रेलवे ब्रिज के पास मंगई नदी में नहाने गया था। नदी में तेज बहाव होने के चलते तीनो डूबने लगे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आनंद और आकाश को तो बचा लिया, लेकिन आलोक डूब गया। इधर इकलौते पुत्र के डूबने की जानकारी मिलते ही पिता ओमप्रकाश यादव ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए।