सकलडीहा। मात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध सकलडीहा पीजी कॉलेज में शनिवार को चौथे दिन विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इस दौरान कुल 433 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 417 परीक्षाथी शामिल हुए 16 छात्र अनुपस्थित रहे। दो छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करने पर रस्टिकेट कर दिया गया।
महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष अंग्रेजी, हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा और एमकॉम प्रथम वर्ष द्वितीय प्रश्न पत्र व बीएड प्रथम सेमेस्टर गृह विज्ञान, शिक्षण विज्ञान, शिक्षण वाणिज्य, शिक्षण की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। जिसमें कुल पंजीकृत 433 छात्रों के सापेक्ष 417 छात्र शामिल हुए। वहीं 16 अनुपस्थित रहे। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक डा. सुशील कुमार सिंह ने दो छात्र के हाथों पर पेन से लिखा होने पर उड़ाका दल की टीम केा सूचित किया। उड़ाका दल प्रभारी डॉ. उदय शंकर झा की रिपोर्ट पर केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने दोनों परीक्षार्थियों का रेस्टीकेट कर दिया। इस बाबत केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा की सुचिता एवं पवित्रता के लिए गेट पर ही सघन तलाशी के बाद छात्रों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।