फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सरकारी स्कूलों से नगदी व खेल का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा थाना क्षेत्र के भतीजा व बरंगा गांव स्थित परिषदीय विद्यालयों का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार की रात स्कूल में रखी नकदी सहित खेल-कूद का सामान उड़ा दिया। इतना ही नहीं, चोर बरंगा विद्यालय में लगे शीशम के दो हरे पेड़ भी काट ले गए। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को स्कूलों के खुलने पर हुई। बरंगा स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीरा देवी व भतीजा के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को बरहनी बीईओ राकेश सिंह को दी। बीईओ ने चोरियों की सूचना थाने पर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

थाने के आसपास के गांवों में स्थित दोनों विद्यालयों के मुख्य गेट और कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व खेल का सामान, विद्यालय की खिड़की, दरवाजा व अन्य सामान चोर ले गए। साथ ही चोरों ने बरंगा विद्यालय में लगे शीशम के दो हरे पेड़ भी काट ले गए।इन दिनों क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में चोरियों की संख्या बढ़ गई है। विगत पांच मार्च की रात बगही गांव स्थित परिषदीय विद्यालय का ताला तोड़कर चोर विद्यालय में रखे लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू, कार्डलेस माइक व पंखे सहित कई अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप ने चोरी की लिखित तहरीर सैयदराजा थाना पर दी थी। बावजूद इसके एक सप्ताह बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा करने में नाकाम रही है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से स्कूलों में हो रही चोरियों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें