चंदौली जिले के कंदवा थाने के सिपाहियों और शराब तस्करों के गठजोड़ एवं बिहार सीमा पर अवैध शराब को भिजवाने का आडियो वायरल होने के बाद पुलिस की खूब किरकिरी हुई है। मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार शुक्रवार की रात ही थाने पहुंच गए। वहां पूछताछ और कड़ी हिदायत देने के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं थाने के 20 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसपी के अनुसार ऑडियो सामने आने पर उसकी जांच कराई गई। जिसमें प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने पर दो आरक्षियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। जबकि लापरवाही के कारण 20 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी है।