फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। गैरप्रांतों से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को गैर प्रांतों से पहुंचे 225 प्रवासी मजदूरों की जांच हुई। जिसमें दो संदिग्ध युवको को जांच के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं शेष लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ ही होम क्वारंटीन के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी पर शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही जांच कराने वाले प्रवासी मजदूरों की लंबी लाइन लग गई। चिकित्सकों की ओर दिनभर मजदूरों की जांच की गई साथ ही नियम पालन करने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस दौरान कुल 225 मजदूरों की जांच हुई जिसमें दो संदिग्धों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस बावत सीएचसी अधीक्षक डा. योगेन्द्र दास ने बताया कि बीते पांच दिनों में प्रवासी मजदूरों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हुई है। दो कोरोना संदिग्धों को जांच के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान मौके पर जांच टीम में डा. बीके प्रसाद, डा. मनीष जायसवाल, बीपीएम उपेन्द्र कुमार सिंह, लव मिश्रा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें