फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार श्रमिकों को लेकर पहुंची तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोराना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लागू लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की रात मुंबई से पांच हजार श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रात आठ बजे ट्रेनों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। दूसरी ट्रेन लगभग 11 बजे और तीसरे दो बजे के बाद आई। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रमिकों को बसों के माध्यम से उनके गृह जनपद भेजा गया।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के निर्देश पर एक मई से श्रमिकों को ट्रेनों से गृह जनपद पहुंचाने का सिलसिला शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवासी मजदूरों को लेकर अब तक चार ट्रेनें आ चुकी है। बृहस्पतिवार को गुजरात से पांचवीं ट्रेन 15 सौ श्रमिकों लेकर पहुंची थी। शुक्रवार को मुंबई से जौनपुर के लिए तीन ट्रेने चली थी लेकिन किसी कारण वश इन ट्रेनों को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचाया गया। आनन फानन में तीन ट्रेनों के आने की सूचना से रेलवे के साथ जिला प्रशासन में खलबली मच गई। रेलवे के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम रात में पहुंच गई।
पहली ट्रेन रात आठ बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। यहां प्रत्येक बोगी से बारी बारी से श्रमिकों को उतारा गया और थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी का नाम पता लिखा गया और बसों के जरिए गृह जनपद भेजा गया। दूसरी ट्रेन रात लगभग 11 बजे आई। तीसरी ट्रेन रात ढाई बजे पहुंचेगी। इन ट्रेनों में चंदौली सहित आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, भदोही, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बस्ती, मउ, मिर्जापुर, सोनभद्र, कुशीनगर सहित विभिन्न ों के 5000 से अधिक श्रमिक रहे।
विज्ञापन

चलते श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कूदा श्रमिक
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन में गैर जनपदों में फंसे श्रमिक जल्दी घर पहुंचने के लिए झूठ बोलने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। गलत पता दर्ज करवा कर ट्रेन में सवार हो जा रहे हैं और नजदीकी स्टेशन पर चलती ट्रेन से श्रमिक कूद जा रहे हैं। शुक्रवार को भी सासाराम का एक श्रमिक चलती ट्रेन से स्थानीय रेलवे यार्ड में कूद गया। आरपीएफ के सहयोग से उसे पकड़ा गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद श्रमिक को परिवार वालों के साथ भेज दिया गया।
सासाराम निवासी केशवनाथ शर्मा शुक्रवार को हरियाणा के नरनौल से पूर्णिया जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में गलत पता लिखवा कर सवार हो गया। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी का घेरा होने की वजह से वह उतर नहीं सका। ट्रेन स्टेशन से खुलकर धीमी गति से यार्ड में पुहंची थी कि मौका पाकर केशवनाथ ट्रेन से उतर गया। यार्ड में ड्यूटी कर रहे सुरक्षा बलो की नजर पड़ी तो उसे पकड़ कर पूछताछ शुरू की। श्रमिक की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और इसके बाद परिवार वालों को सूचित किया गया। परिवार वालों के पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे सासाराम भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें