फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज/सकलडीहा। जिले के अलग-अलग इलाकों में हुआ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार की शाम चकिया-नौगढ़ मार्ग पर चंद्रप्रभा पुलिस चौकी के पास वाहन के टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति जख्मी हो गया। इससे पहले शुक्रवार की रात वाराणसी के फूलपुर में हाइवे पार करते समय वाहन की चपेट में आने से सकलडीहा के युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


नौगढ़-चकिया मार्ग पर चंद्रप्रभा पुलिस चौकी के पास शनिवार की शाम चार बजे वाहन के टक्कर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृत व्यक्ति की शिनाख्त जौनपुर जिले के रायपुर थाने मादरडीह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सरोज (46) और घायल की पहचान नंदलाल (47) के रूप में हुई। राहगीरों की सूचना पर 112 नंबर पुलिस ने हादसे में मृत व्यक्ति के शव और घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में तैनात डाॅ. निशांत उपाध्याय ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंचे लघु डाल नहर खंड वाराणसी के कर्मियों ने बताया कि धमेंद्र मेठ और कारीगर थे। वे पंप कैनाल का काम करते थे। नौगढ़ थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा जख्मी हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले सकलडीहा कोतवाली के मनियारपुर बभनपुरा गांव निवासी सन्नी राय (20) की शुक्रवार की रात वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में हाइवे पार करते समय वाहन के टक्कर से मौत हाे गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। मनियारपुर बभनपुरा गांव के चंद्रशेखर राय से दो पुत्र सन्नी राय और मन्नी राय और एक पुत्री काजल में से सन्नी वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करते थे। वे शुक्रवार को देर रात पैदल हाइवे पार कर काम के सिलसिले में जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पर माता मोनिका देवी सहित परिवार के अन्य लोगों में कोहराम मच गया। फूलपुर के थाना प्रभारी प्रवीन सिंह ने बताया कि किसी वाहन के टक्कर से युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें