फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: त्योहारों पर दक्षिण भारत के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दशहरा, दीपावली और डाला छठ पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण भारत के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि (कर्नाटक) और सहरसा-यशवंतपुर के बीच इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों का आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 07315 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को हुब्बल्लि से शाम 16:45 बजे रवाना होगी। यह बुधवार को सुबह 4:45 बजे पुणे पहुंचेगी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह 8:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बक्सर, आरा और पाटलिपुत्र में रुकते हुए दोपहर 14:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 8:40 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी और शाम 16:00 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर रविवार को सुबह 7:30 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 06581 यशवंतपुर (बेंगलुरु)-सहरसा स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 7:00 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को सुबह 7:50 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और रात 20:20 बजे सहरसा पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 06582 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल दो दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 5:55 बजे सहरसा से रवाना होगी। खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र और आरा होते हुए यह शाम 15:01 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर शुक्रवार को शाम 16:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें