फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दानापुर-पटना के बीच दो नई रेल लाइन बिछेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रूट पर दानापुर और पटना के बीच 29 किमी तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे ने 976 करोड़ रुपये की मल्टी ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

29 किमी की यह परियोजना प्रतिदिन 22 अतिरिक्त यात्री ट्रेनों और 18 अतिरिक्त मालगाड़ियों को संभालने में सक्षम होगी। इससे पीडीडीयू जंक्शन से पटना के रास्ते हावड़ा जाना आसान होगा।
हावड़ा-दिल्ली रेल रूट 160 वर्ष पहले 1866 में बनकर तैयार हुआ था। यह लाइन पीडीडीयू से पटना-झाझा होते हुए हावड़ा तक जाती है। वहीं, वर्ष 1906 में हावड़ा-दिल्ली ग्रैंड कॉर्ड रेल रूट बनाया गया था, जो गया होकर जाता है। इसका उद्देश्य हावड़ा और दिल्ली के बीच की दूरी को कम करना और मुख्य लाइन पर यातायात के दबाव को कम करना था।
विज्ञापन

इसके बावजूद पटना रूट पर ट्रेनों का दबाव बहुत ज्यादा है। इसको देखते हुए दिल्ली-पीडीडीयू जंक्शन, पटना- किउल, भागलपुर और हावड़ा मार्ग पर चौगुनी रेल सुविधा शुरू करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए शनिवार को दानापुर-फतुहा रेल खंड पर 29 किमी की मल्टी ट्रैक परियोजना को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

इसके तहत दानापुर और पटना के बीच तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी। इससे पटना रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और ट्रेनों की गति भी तेज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें