फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि आरोपी सत्येंद्र प्रसाद निवासी ग्राम खुरहट परशुरामपुर, थाना कंदवा को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी से देख के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और उनके फोटो को अपमानजनक तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। मामले की जानकारी मिलने पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें