फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में सड़क दुर्घटना में जख्मी को देखते चिकित्सक। संवाद - फोटो : पुलिस कर्मियों से सुरक्षा संबंधी जायजा लेते सीओ भरत पासवान।
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत चकिया-शेरवा मार्ग पर बैरी गांव के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी शमशेर बहादुर के पुत्र अंश पटेल (17) और बिसौरा कला गांव निवासी धर्मेंद्र गोड़ का पुत्र सूरज (19) अपने दो साथियों के साथ बाइक से कहीं गए थे। शुक्रवार की रात चारो लोग दो बाइक से वापस लौट रहे थे। अभी वे चकिया-शेरवा मार्ग पर बैरी गांव के पास पहुंचे थे कि दोनों बाइक आपस में टकरा गए। इससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अंश पटेल और सूरज को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल बैरी गांव निवासी श्लोक (17) और रामपुर निवासी अनुराग (19) की हालत गंभीर देख बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को जिला संयुक्त चिकित्सालय के मोर्चरी में रख कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वहीं युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें