फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कक्षा 9 से 12 तक ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य, नए सत्र से लागू होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके लिए परिषद के पोर्टल पर विद्यार्थियों का पूरा विवरण अपलोड किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत कक्षा 9 से 12 तक के सभी छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति भी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 26 राजकीय, 34 अशासकीय और 188 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। अधिकारियों के अनुसार, ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था लागू होने से स्कूल से दूरी बनाने वाले छात्र-छात्राओं पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। पहले कई विद्यालयों में उपस्थिति रजिस्टर में हेरफेर की शिकायतें मिलती थीं, लेकिन अब ऑनलाइन व्यवस्था से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। कक्षा 9 और 11 के पंजीकरण तथा कक्षा 10 और 12 की परीक्षा समय-सारिणी अलग से जारी की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें