जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि इस घटना में घायल संजय मौर्य के शरीर पर 10 से ज्यादा बार ताबड़तोड़ हमला किया गया था। घायल संजय ने बताया कि गांव के बच्चों से दूसरे गांव के बच्चों से कुछ झड़प हुई थी, लेकिन समझाकर मामला शांत कराया गया था। कुछ देर के बाद दूसरे पक्ष के युवक मेरे ऊपर हमला कर फरार हो गए।
पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था। इसी मामले में संजय मौर्य समझाने गया था। इस बीच विवाद और बढ़ गया और संजय मौर्य जख्मी हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।