फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस, संपूर्णक्रांति, दुरंतों सहित चली दो दर्जन ट्रेंने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सेना भर्ती के लिए जारी अग्निपथ योजना का विरोध के चलते थमी रेल परिचालन की व्यवस्था मंगलवार को कुछ हद तक पटरी पर लौटी। पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली तेजस, संपूर्ण क्रांति, दुरंतो सहित दो दर्जन ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। इससे यात्रियों को राहत मिली है। हालांकि अभी भी डीडीयू डेहरी आन सोन, पीडीडीयू पटना, वाराणसी पटना जनशताब्दी सहित अन्य ट्रेनों को नहीं चलाया गया।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के लागू होते ही युवा आक्रोशित हो उठे और आंदोलन शुरू कर दिया।इससे रेलवे को ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा। चार दिनों तक पटना रूट पर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। वहीं पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों को 19 और 20 जून की रात आठ बजे से चार बजे भोर तक ही चलाया। इससे यात्री जहां तहां फंस गए। मंगलवार को स्थिति कुछ सुधरी है। रेलवे ने 50 ट्रेनों का परिचालन शुरू किया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को अप महाबोधि एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बरौनी बांद्रा टर्मिनल, बरौनी अहमदाबाद एक्प्रेस, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल,बरौनी लखनऊ, सहरसा नई दिल्ली, रक्सौल आनंद विहार, जयनगर मनिहारी जानकी एक्सप्रेस, दानापुर आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, दानापुर भागलपुर, दानापुर सिकंदराबाद, दानापुर पुणे एक्सप्रेस, पटना एर्नाकुलम, पटना कोटा एक्सप्रेस, पटना बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन किया गया। इसी तरह पटना जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, राजेन्द्र नई दिल्ली तेजस, पटना नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र लोकमान्य तिलक, राजगीर नई दिल्ली ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है।
पीडीडीयू नगर। अग्निपथ के विरोध में हुए आंदोलन के जगह जगह विभिन्न ट्रेनों के साठ से अधिक कोच को जला दिया। वहीं दस से अधिक इंजनों में आग लगाई है। इसके अलावा कई स्टेशनों पर सिगनलिंग सिस्टम, परिचालन से जुड़े उपकरण, यात्री सुविधाओं से जुड़े सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया है। ऐसे में अब रेलवे को ट्रेनों के परिचालन में दिक्कत हो रही है। कई ट्रेनों के लिए कोच नहीं मिल रहे हैं। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कोचों की उपलब्धता के अनुसार ही अन्य ट्रेनों का परिचालन करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पूरी परिचालन व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। ट्रेनों के न चलने से यात्री परेशान हो गए। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर स्थित ऑटो, विक्रम और कार स्टैंड के वाहन संचालकों को भी परेशानी हुई। ट्रेनों के न चलने से यात्री नहीं आए। इससे सवारियों का अभाव हो गया। इससे आर्थिक संकट झेलना पड़ा। वाहन चालकों ने कहा कि दो साल महामारी कोरोना में हम लोग टूट गए थे। अभी उससे उबर नहीं पाए कि अग्निपथ योजना का विरोध होने से ट्रेनें प्रभावित हो गई जिससे हम लोगों के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें