फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पहले पत्नी की गला दबाकर की हत्या फिर ससुराल वालों को सूचना देकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के भीषमपुर गांव में सोमवार की रात विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद ससुराल वालों को सूचना देकर आरोपी पति भाग गया। दोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। मंगलवार सुबह विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

भीषमपुर गांव निवासी निर्मला ने बताया कि बेटी बबली गौड़ (22) ने गांव के ही सनी कुमार मौर्य (24) से दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों माता पिता से अलग होकर गांव में एक अलग मकान में रह रहे थे। सनी मजदूरी करता था। दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की देर रात दो बजे दोनों में विवाद हुआ था। सनी ने फोन कर कहा कि बबली के पेट में दर्द है। उसकी तबियत ठीक नहीं है। मंगलवार की सुबह काफी देर तक बबली के घर का दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा बंद देख उसके परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो बबली बेड पर पड़ी थी। उसके गले पर निशान थे। बबली के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने मामले की पड़ताल की। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि बबली की मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें