फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो केंद्र बढ़े, अब 82 केंद्रों पर होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या 80 से बढ़ाकर 82 कर दी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद रविवार को नई सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले दिनों 80 केंद्रों की सूची जारी की गई थी। इसके बाद केंद्रों से जुड़ीं 43 आपत्तियां आई थीं। इनमें में 23 नए केंद्र बनाने की मांग की गई थी। साथ ही 11 आपत्तियां परीक्षा केंद्रों की ज्यादा दूरी होने, तीन-तीन आपत्तियां परीक्षा केंद्र निरस्त करने, केंद्र बदलने और परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने को लेकर थी। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी अध्यक्षता में हुई बैठक में रिपोर्ट पेश की गई थी। अब रविवार को 82 परीक्षा केंद्रों की नई सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई।


वर्जन

केंद्र निर्धारण को लेकर आईं आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 82 परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। - दल सिंगार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें