फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 11.15 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
11.15 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की शाम डीएफसीसी लाइन मानसरोवर तालाब के पास से दो युवकों को 11.15 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दाेनों का चालान कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रेनों से शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए आरपीएफ के साथ अलीनगर पुलिस भी जुटी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की शाम आरपीएफ को सूचना मिली कि कुछ युवा नशीला पदार्थ लेकर रेलवे यार्ड की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर आरपीएफ और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मानस नगर पोखरा से सटे डीएफसीसी लाइन के पास दबिश दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो युवक पकड़े गए। पकड़े गए बाली कुमार निवासी अंधउ थाना कोतवाली सदर जिला गाजीपुर और सतेंद्र निवासी मोहम्मदपुर थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर के पास से 11.15 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे गांजा ओडिशा से ट्रेन से लाते हैं और गाजीपुर ले जाकर पुड़िया बनाकर बेचते हैं। दोनों का चालान किया गया है।

डीएफसीसी लाइन के पास से 11.15 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
तस्करी कर ले जा रहे 11.15 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें