फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुट्टी की बोरियों में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे 1.20 करोड़ की शराब, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
सैयदराजा थाना में बरामद शराब। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरठी कमरौर पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक से 710 पेटी शराब बरामद की। तस्कर पुट्टी की बोरियों में छिपाकर शराब बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में ट्रक चालक अली बख्श निवासी सहारा थाना तलझारी जिला दुमका झारखंड और बोलेरो चालक मुर्तजा अंसारी निवासी ग्राम चित्रपोका, मोहनपुर, देवघर, झारखंड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। बरामद शराब की कीमत 1.20 करोड़ है।
15 दिन के भीतर पुलिस ने तीसरी बार शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस लाइन में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बिहार में शराब तस्करी को लेकर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम लगातार वाहनों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक राम जनम यादव और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। बरठी कमरौर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक आता दिखा। उसे एक बोलेरो चालक लोकेशन बताते हुए चल रहा था। ट्रक और और बोलेरो को रोक कर जांच की गई। इस दौरान ट्रक पर पुट्टी की बोरियों में 710 पेटी (6325.92 लीटर) शराब बरामद हुई। ट्रक चालक अली बख्श और बोलेरो से लोकेशन बताने वाले मुर्तजा अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें