पीडीडीयू नगर। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 19 नए संक्रमित मिले जबकि बीस ने संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।
शुक्रवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में एक बालक, छह महिला और 12 पुरूष संक्रमित मिले हैं।
सभी स्थानीय हैं और लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से दो स्वास्थ्यकर्मी, एक रेलकर्मी, एक भूमि संरक्षण विभाग का कर्मी, तीन किसान, पांच गृहणी, दो लेबर, एक प्राईवेट जॉबकर्मी, तीनछात्र हैं। संक्रमितों में चहनियां के दो, चंदौली ब्लाक के छह, धानापुर के तीन, नौगढ़ के दो, नियामताबाद के एक,पीडीडीयू नगर के एक,सकलडीहा के तीन और एक शहाबगंज के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोविड जॉच के लिए 1339 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं शुक्रवार को 20 संक्रमितों को स्वस्थ्य घोषित किया गया। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3503 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 178 है जबकि 3284 स्वस्थ्य हो चुके हैं। अब तक जिले में कोरोना से 41लोगों की मृत्यु हो चुकी है।