फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती: 269 को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। परिषदीय स्कूलों के लिए 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री व ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। ईमानदारी के साथ दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दिलाया। साथ ही नवनियुक्त शिक्षकों को शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

जिले में 300 के सापेक्ष 271 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई थी। 269 को नियुक्ति पत्र दिया गया। जबकि दो के शैक्षिक प्रमाण पत्रों में कमियां मिली। इससे नियुक्ति पत्र पाने से वंचित रह गए। बेसिक शिक्षा परिषद से निर्देश प्राप्त होने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों व शिक्षकों की भूमिका बढ़ गई है। शिक्षक ईमानदारी के साथ बच्चों के भविष्य का निर्माण करें। सरकारी विद्यालयों में इस तरह की शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए कि लोग कान्वेंट स्कूलों को भूल जाएं। वहीं अपने बच्चों का दाखिला परिषदीय स्कूलों में कराएं। स्कूलों में पठन-पाठन के साथ ही छात्रों को उचित माहौल देने के साथ ही भविष्य के लिए तैयार करना होगा। नए शिक्षकों पर इसकी अधिक जिम्मेदारी है। सरकारी विद्यालयों में नौकरी का मंशा पाले नवनियुक्त शिक्षक यदि चाहें तो स्कूलों का कलेवर बदल सकता है। सरकार स्कूलों का कायाकल्प कराने के लिए पैसा खर्च कर रही है। स्कूलों का विद्युतीकरण कराने के साथ ही तमाम तरह के नवाचार किए जा रहे हैं। ताकि सरकारी स्कूलों की शिक्षा प्रणाली को कारगर बनाया जा सके। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा, शिक्षा नीति आयोग की प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अधिकारी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृण बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, शिक्षा प्रणाली के सही ढंग से संचालन को लेकर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी गंभीर हैं। समय-समय पर स्कूलों की पड़ताल कराई जाती है। स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। इस दौरान विधायक साधना सिंह, सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, डीआइओएस डा. विनोद राय, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल, चकिया विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, संतोष सिंह मौजूद थे।
इनसेट................
सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यालय स्थित एनआइसी ( जिला सूचना व विज्ञान केंद्र) में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसका प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

--------------------------------------------------------------
नियुक्ति पत्र मिलते ही खिल गए अभ्यर्थियों के चेहरे
कहा, सरकार की मंशा के अनुरुप करेंगे शिक्षण कार्य
सचित्र 53 से 58
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। शिक्षकों के प्रमाण पत्र वितरण समारोह शामिल अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल रहा। सभी के चेहरे पर प्रमाण पत्र पाने के बाद मुस्कान छा गई। यही नहीं अभ्यर्थियों में प्रमाण पत्र पाने के बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रतीक्षा उपाध्याय ने कहा कि 2015 में बीटीसी करने के बाद नौकरी की उम्मीद धूमिल हो गई थी, लेकिन आज शिक्षक बनकर जो खुशी मिली है उसे मैं भुला नहीं पाऊंगी। मनोरमा देवी ने कहा कि 2010 से शिक्षामित्र पद पर नौकरी करते करते उम्मीद छूट चुकी थी, लेकिन सरकार की ओर से आज शिक्षक पद पर नियुक्त होने के बाद यह लग रहा है कि एक नया जीवन मिल गया। आशुतोष कुमार ने कहा कि सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया पहल सराहनीय है। 2015 के बीटीसी करने के बाद अभी तक नौकरी नहीं लगने से हम सभी बेरोजगार थे, लेकिन आज हमें रोजगार मिला है। पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सरकार के प्रयास की जितनी सराहना की जाए कम है। रिचा सिंह ने कहा कि 2015 से बीटीसी करने के बाद नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे थे लेकिन आज सुबे के मुख्यमंत्री की पहल पर हम शिक्षक हुए हैं यह सरकार का सराहनीय पहल है। पंकज कुमारी ने कहा कि 2005 से शिक्षा मित्र के पद पर कार्य कर रही थी परीक्षा देने के बाद नौकरी की इंतजार कर रहे थे लेकिन आज हम सभी के लिए एक सुनहरा दिन आया है यह मुख्यमंत्री की सराहनीय पहल है।
विज्ञापन

रिपोर्ट राकेशचंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें