फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल चालू, तीन हजार की आबादी को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित न्यू महाल वार्ड के लोगों को पेयजल के लिए परेेेशान नहीं होना पड़ेगा। सोमवार को नवनिर्मित ट्यूबवेल का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने फीता काटकर किया। इससे वार्ड के तकरीबन तीन हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्थित मुगलसराय कोतवाली के समीप न्यू महाल वार्ड में पानी की दिक्क्त थी। खासकर गर्मी के दिनों में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। इसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से 41 हार्स पावर क्षमता के ट्यूबवेल का का निर्माण 29.78 लाख रुपये से कराया गया। निर्माण कार्य पूरा होने पर सोमवार को इसका उद्घाटन चेयरमैन संतोष खरवार ने किया। वहीं ट्यूबवेल चालू कर आपूर्ति भी शुरू कर दी गई। चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि नगर के विकास के साथ ही पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान भानु तिवारी, बृजेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, महेंद्र पटेल, शिव शंकर शर्मा, विनय यादव डब्बू, रवि सोनकर, सुनीलशर्मा, जेपी, संजय जायसवाल, अशोक सिद्धार्थ केशरवानी मौजूद रहे। स्वागत विभागीय कर्मचारी श्याम बिहारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें