फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : संरक्षित पशुओं से भरी ट्रक नहर में पलटी, 15 की मौत, पशु तस्कर फरार

Mon, 24 Mar 2025 05:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

संरक्षित पशुओं से लदा हुआ ट्रक नवहीं गांव के पास अनिंयत्रित होकर नहर में जा गिरा। घटना में 15 पशुओं की डूबकर मौत हो गई और सात पशु घायल हो गए। मौके का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

 
विज्ञापन
पलटी ट्रक से संरक्षित पशु निकालते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के नवहीं गांव के समीप सोमवार को गौवंश लदी मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इसके बाद चालक व तस्कर मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गए।वहीं घटना के बाद वाहन में लदें 15 गौवंश की नहर में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं सात गौवंश घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मृत पशुओं को बाहर निकाला और आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बतातें हैं कि सोमवार को 22 गौवंश को लोड करके मिनी ट्रक सैयदराजा की तरफ से बिहार जा रहा था।

लेकिन बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग देख वापस मुड़ कर भागने लगा और भगवानपुर पुल होते हुए नवहीं के रास्ते धरौली की तरफ जाने के फिराक में था।जैसे ही तस्करों का वाहन नवही गांव के समीप पहुंचा की मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।
विज्ञापन


जहां मौके से तस्कर फरार हो गए। घटना ने आधा से ज्यादा पशुओं की नहर में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से पशुओं को मिनी ट्रक से बाहर निकाला और अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।

विज्ञापन


सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोवंश से लदा तेज़ रफ़्तार मिनी ट्रक सैयदराजा पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। नवहीं गांव के रास्ते चकिया की तरफ जाने के फिराक में था, लेकिन बीच रास्ते में ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें