फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खड़े डंपर से भिड़ा ट्रक, डेढ़ घंटे केबिन में फंसा रहा चालक, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
चंदौली में जगदीशपुर के पास हाईवे पर हादसे के बाद केबिन में फंसे चालक को निकालते ग्रामीण। जागरूक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार तड़के सड़क हादसे में बिहार के एक ट्रक चालक की जान चली गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के पास सड़क पर खड़े बालू लदे डंपर से तेज रफ्तार ट्रक पीछे से टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में फंस गया। करीब डेढ़ घंटे रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मंगलवार सुबह करीब चार बजे बिहार से मुगलसराय की ओर आ रहा एक ट्रक एनएच-19 पर जगदीशसराय के पास पहुंचा था। इसी दौरान सड़क पर तेल खत्म होने के कारण बीच मार्ग में खड़े बालू लदे डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक विकास कुमार (32) निवासी रंगू डिगहा, पोस्ट मलहरा, जिला औरंगाबाद (बिहार) केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
क्षतिग्रस्त केबिन को काटने और चालक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद चालक को बाहर निकाला गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के चलते कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें