फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: काली मंदिर से चांदी के मुकुट और 105 किलो के घंटे चोरी

विज्ञापन
टांडाकला ​स्थित काली माता मंदिर में चोरी के बाद जानकारी लेती पुलिस। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत टांडा कला गांव स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में सोमवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर का ताला काटकर गर्भगृह से मां काली की प्रतिमा पर लगे चांदी के मुकुट समेत अन्य आभूषण और करीब 105 किलो वजन के पीतल के घंटे ले गए। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार रात चोरों ने मंदिर के शटर में लगे ताले को कटर से काट दिया। इसके बाद अंदर के दरवाजे की कुंडी भी काटकर गर्भगृह तक पहुंच गए। चोरों ने मां काली की प्रतिमा पर लगा बड़ा चांदी का मुकुट, बगल में विराजमान देवी प्रतिमा का छोटा मुकुट, टीका, नथिया समेत मंदिर में टंगे 12 बड़े पीतल के घंटे पार कर दिए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
मंगलवार भोर करीब 4:30 बजे रोजाना की तरह जब मंदिर के पुजारी प्रमोद यादव और उनके सहयोगी अवधेश प्रजापति पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर का मुख्य द्वार खुला देखकर हैरान रह गए। अंदर जाने पर सामान बिखरा मिला और आभूषण व घंटे गायब थे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें