फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजार किसानों के आवेदन में मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कृषि विभाग के द्वारा पीएम किसान के लाभार्थियों के आवेदन में हुई त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए कंट्रोल रुम बनाया गया है। किसान व्हाट्सएप के जरिए डिटेल भेजकर आवेदन की त्रुटियों को दुरुस्त करा रहे हैं। कंट्रोल रूम में अब तक 1902 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जबकि जिले के 30 हजार किसानों के आवेदन में त्रुटियां हैं। वहीं प्राविधिक सहायकों के माध्यम से भी किसानों से संपर्क करके त्रुटियों को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार खाद, बीज के साथ ही कृषि संबंधी अन्य छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए सालाना किसानों के खाते में छह हजार रुपये भेज रही है। जिले में तकरीबन 2.25 लाख किसानों ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए आवेदन किया है। इसमें 1.90 लाख किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। लेकिन 30 हजार किसानों के आवेदन में त्रुटियां हैं। किसी का आधार नंबर गलत है तो किसी के खाते में गड़बड़ी है। इसके चलते उनका पैसा दूसरों के खाते में चला जा रहा है। इसके चलते किसान परेशान हैं। कृषि विभाग की ओर से कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। ताकि लॉकडाउन में किसान दफ्तर आने की जहमत उठाने की बजाए घर बैठे अपनी डिटेल ग्रुप कर भेज दें। कंट्रोल रूम के कर्मचारी किसानों को फोनकर सही सूचना प्राप्त कर आवेदन की त्रुटियों को दूर कर रहे हैं। 512 किसानों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर डिटेल भेजकर गड़बड़ियां दूर कराईं। इसके अलावा 335 ने फोन पर सूचना दी। वहीं 1073 ने कंट्रोल रूम में आकर कागजात जमा कराए। आवेदन की त्रुटियों को दूर कर डाटा अपलोड कर दिया गया है। इससे किसानों के खाते में निधि पहुंचने की उम्मीद जग गई है।
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने वाले 11 हजार किसानों का आधार मिस मैच है तो 19 हजार का आधार नंबर गलत है। किसानों से सही जानकारी प्राप्त कर आवेदन की त्रुटियों को दूर किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान किसानों को वाट्सएप्प के माध्यम से जरूरी दस्तावेज भेजने की अपील की गई है। अमित जायसवाल, कृषि उपनिदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें