पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अलग अलग स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खूब देख भक्ति नारे लगाए। वहीं नेताओं ने जगह जगह आम लोगों को तिरंगा वितरित की और लोगों से 15 से 15 अगस्त तक घर की छत पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।
चकिया संवादददाता के अनुसार नगर के मां काली मंदिर परिसर से मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। यात्रा को क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
मां काली मंदिर से निकली बाइक यात्रा नगर के गांधी पार्क, हॉस्पिटल मार्ग, सहदुल्लापुर ब्लॉक तिराहा, निर्भयदास, पूर्वी बाजार, मुहम्मदाबाद इलाके का भ्रमण की। इसके पूर्व क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम देशवासियों के लिए यादगार होगा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख उमाशंकर सिंह, शंभूनाथ यादव, गौरव श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप मौर्य, काशीनाथ सिंह, कैलाशप्रसाद जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, राजेश चौहान, रोहित सोनकर रहे। चहनिया संवाददाता के अनुसार भाजपा मंडल चहनियां और बलुआ मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, संकठा राजभर, अरविंद पांडेय, गोपाल गुप्ता, शिवलाल जायसवाल, आनंद सिंह, महंगू सिंह, जयशंकर जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, अमन सिंह, शशिकला पांडेय, नितीशचंद्र निषाद, श्यामसुंदर मौर्या, शशिकला पांडेय, अभय सिंह रहे।