नियामताबाद। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ की बैठक रामसकल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर के सभागार में हुई। इसमें कर्मचारियों के शोषण पर चिंता व्यक्त की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार दुबे ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बंद होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से जो मीटर रीडरों को संविदा की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है। संविदा कर्मचारी उनका तय मानदेय 9585 रुपये हैं लेकिन मिलता है सात हजार रुपये, वह भी उनकी ओर से किए गए कार्य के अनुसार। कहा कि आठ माह से पीएफएसआई नही आ रहा है। न यूनिफॉर्म है और न आई कार्ड मिला क्षेत्र में मीटर रीडर का कार्य करते समय गाली मिलती है। जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। कहा कि हम अपने संगठन के बल पर पावर कारपोरेशन पर कर्मचारियों का शोषण बंद करने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर नंदलाल, विष्णु प्रसाद, दिनेश कुमार, दीपक शर्मा, मुन्ना, आनंद, रवि, सोनू शर्मा, दीपक कुमार, ओमप्रकाश सिंह ने विचार व्यक्त किए।