कोतवाली क्षेत्र के सैयदराजा मार्ग पर बरठी गांव के सामने शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे ट्रैक्टर से दबकर एक विवाहिता की मौत हो गयी।
वह
अपने भतीजे के साथ कटसिल गांव से मोटरसाइकिल से मायके मथेला जा रही थी।
घटना के बाद ट्रैक्टर सवार दो युवक भागने लगे। लेकिन आसपास के लोगों ने एक
को पकड़ लिया। बाद में पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर
दिया। नाराज लोगों ने सकलडीहा सैयदराजा मार्ग पर बरठी गांव के पास जाम लगा
दिया। चार घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर जाम खत्म हुआ।
चंदौली
कोतवाली के कटसिल गांव की रहने वाली अंगद पंडित की पत्नी शशिकला तिवारी
(35) अपने भतीेजे राजन तिवारी के साथ मायके मथेला जा रही थी।
तभी बरठी गांव
स्थित दलित बस्ती के पास ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई और
मोटरसाइकिल चालक भतीजे को गंभीर चोट लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
चतुर्भुजपुर निवासी एक व्यक्ति कुछ माह पहले ही खरीदे गए ट्रैक्टर से बिहार
से बालू लादकर आ रहा था।
उस समय ट्रैक्टर स्पीड में था और स्पीकर से गाना
भी बज रहा था। ट्रैक्टर से पास लेने के लिए मोटरसाइकिल सवार युवक काफी देर
तक पीछे-पीछे चल रहा था। इसके बाद जैसे ही वह आगे बढ़ने लगा कि मोटरसाइकिल
गिर पड़ी और शशिकला ट्रैक्टर के पिछले चक्के की चपेट में आ गई।
इस बीच
आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।
सूचना पाकर सकलडीहा तहसीलदार
वीरेन्द्र कुमार राय व कोतवाल धारकेश्वर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर
पहुंच गए। वहीं खबर पाकर मृतक परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच
गए।
बाद में ग्रामीणों ने शव रख कर चक्का जाम कर दिया। शाम चार बजे मौके पर
एसडीएम सदर गिरीश चन्द्र, एडिशनल एसपी जियालाल, सीओ सदर प्रमोद कुमार यादव
आदि पहुंचे। इस मामले में कोतवाल धारकेश्वर ने बताया कि ट्रैक्टर
मिर्जापुर जिले से पंजीकृत है।