फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि, मार्च निकालकर शोक प्रकट किया

Sun, 27 Apr 2025 08:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कैंडल मार्च निकाला गया और मार्च निकालने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि घटना का करार जवाब दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
पहलगाम की घटना में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर रविवार को सायं साढ़े सात बजे कस्बा स्थित शहीद स्मारक से  क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सबसे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उसके बाद  कैंडल मार्च निकाला गया जो थाना चौराहा, सहित पूरे कस्बे का भ्रमण किया।

विज्ञापन


इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता को जय नारे लगाए गए। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह पाकिस्तान का कायराना हरकत है जिसमें निर्दोष और निहत्थे लोगों को मारा गया है। जिसका करारा जवाब दिया जाएगा।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, अरविंद मिश्रा, राणा सिंह, गोपाल बिंद, विमल सिंह "दादा", छोटू खान, फिरोज खान, कारिया सिंह, अशोक सिंह, आलोक सिंह, आशुतोष सिंह "मिंटू", बृजेश सिंह, रमेश बबलू, विष्णु शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें