फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशावर में मारे गए बच्चों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 19 Dec 2014 01:50 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवादी हमले की भर्त्सना करते हुए संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि यह केवल 132 मासूमोें की ही हत्या नहीं है बल्कि यह संपूर्ण मानवता का कत्ल है। इस अवसर पर फिरोज अहमद, शैलेंद्र यादव, नसीम, गोपाल पटेल, सादिक, पांडेय, दिव्या, विजय, अंजली, प्रीती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, नगर स्थित एलबीएस कटरा में गुरुवार को पाकिस्तान के पेशावर में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए बच्चों को श्रद्धाजंलि देने के लिए स्वामी विवेकानंद युवासंघ द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान संघ के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शाकेसभा में अभिषेक शेरू, राज जायसवाल, तरुण कुमार सिंह, सुमित सिंह, चंदन कुमार, विकास चौरसिया शामिल रहे। वहीं चकिया संवाददाता के अनुसार नगर के युवकों की स्वयं सेवी संस्थान युगांधर सेवा समिति के कार्यकर्ताआें ने गुरुवार को स्थानीय गांधी पार्क में कैंडिल जलाकर पाकिस्तान के पेशावर में तालिबानियों के हमले में मारे गए छात्राें को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राजकुमार सिंह यादव, कैलाश, महेश गुप्ता, रंजीता सिंह एवं विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें