फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की बताई महत्ता

Fri, 19 Dec 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अवधेश यादव ने कहा कि स्पीड संस्था पूरे देश में गरीब बच्चों को शिक्षित करने, सिलाई व कढ़ाई जैसे गुर सिखाने के साथ कम्प्यूटर शिक्षा देने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


कहा कि गरीब परिवार में जन्मे बच्चे धनाभाव के कारण शिक्षा से दूर रह जाते हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है। सरकार गरीब तबके के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए मिड-डे-मिल, हॉड कूक्ड जैसी योजनाएं संचालित कर रहा है, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण योजनाओं का लाभ गरीब बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहा है।


जिला समन्वयक हरिहर पाठक ने कहा कि बाल विकास एवं ग्राम पंचायतों के समुचित विकास के लिए तमाम समितियों का गठन हुआ है, लेकिन आमजनता को इनके बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पंचायत विभाग से जुड़े कर्मियों ने बाल विकास में पंचायती राज व्यवस्था की समितियों के सहयोग का वर्णन किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण, प्रसव, स्वास्थ्य जांच के बारे में चर्चा की। इस मौके पर डा. जयकुमार, डा. आत्मप्रकाश, आशीष रघुवंशी, रवि पांडेय, नंदीन शुक्ला, कुमारी देवी, रोशन आरा, रीमा देवी, राजन पासवान, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें