पीडीडीयू नगर। ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन प्लांट डिपो की ओर से कार्यालय सभागार में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। शिविर में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आदिवासी समुदाय के कल्याण पर चर्चा की गई।
एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार और केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। वहीं आदिवासियों की भलाई के काम करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर शंकर राम, बी उरांव, डोमन कंडुलना, राकेश कुमार, राजेश कुमार निषाद, एके उपाध्याय, केदारनाथ तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद, केपी सिंह, बेनेदिक्त कुजूर, ओम नारायण विश्वकर्मा, महेश मुंडा, संतोष लिंबन खलको, अमृतांशु प्रकाश, राम मुर्मू, छेदिया कच्छप, योगेंद्र यादव, ऋषिकेश यादव, अमित एंथोनी मुर्मू, जेबी थापा, सियाराम रहे। संचालन एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार सिंह ने की।