फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी की लड़ाइ में नौ अगस्त का दिन है महत्वपूर्ण

विज्ञापन
चंदौली से तिरंगा यात्रा निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। क्रांति दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। सपा नेताओं ने पहले अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया और इसके बाद हाथों में तिंरगा लेकर पदयात्रा निकाली।इस मौके पर हुई गोष्ठी में नौ अगस्त को देश की आजादी में सबसे महत्वपूर्ण दिन बताया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बौरी गांव में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के आवास पर अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामकिशुन यादव ने कहा कि भाजपा व आरएसएस की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी। भाजपा अपने आप को राष्ट्रवादी दिखाने के लिए राष्ट्रवाद का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वतंत्रता संग्राम के समय महात्मा गांधी के नेतृत्व में चल रहे आजादी के आंदोलन से असहमति जताई थी। देश की आजादी की लड़ाई में वामदल भी गांधीजी से सहमत थे लेकिन आरएसएस विरोध में थे। पीडीडीयू नगर में स्थित सपा कार्यालय से कार्यकर्ताओं की पदयात्रा जीटीआर ब्रिज होते हुए चकिया तिराहा पर पहुंची। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान, महेंद्र, जलालूदीन अंसारी, लक्ष्मी कनौजिया रहे।
चंदौली। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की अगुवाई में तिरंगा यात्रा नरसिंहपुर खुर्द स्थित सपा कार्यालय से निकलकर चंदौली होते हुए पं. कमलापति त्रिपाठी पार्क पहुंची। सपाइयों ने चंदौली के पहचान को स्थापित करने वाले कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुसाफिर चौहान, योगेंद्र यादव चकरू, नफीस अहमद गुड्डू, बलिराम यादव, रमेश यादव, वंशराज पासवान, अखिलेश्वर यादव, अरविंद पासवान, अशोक त्रिपाठी छोटू, दिलीप पासवान, चंद्रभानु यादव, बबिता यादव, गार्गी पटेल, शशिकांत भारती, लव बियार, प्रभुनारायण यादव, संतोष यादव, सुदामा यादव, मुकेश यादव रहे।संवादचहनिया। सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा टांडाकला से शुरू होकर हरधन जूड़ा पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खूब देशभक्ति नारे लगाए। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया। इस दौरान सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, अनिल यादव, राजीव सिंह, गिरजाशंकर पांडेय, बालचरन यादव, धर्मेंद्र यादव, भोला यादव, अशोक यादव, संतोष यादव, रमेश यादव, प्रभात यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें