प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 24 अक्तूबर को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में होगा। इसके बाद मंडल स्तरीय ट्रायल 26 अक्तूबर को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।
एथलेटिक्स प्रशिक्षक विश्राम पाल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक वाराणसी में होगी। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह सात बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल सुबह नौ बजे शुरू होगा।
प्रतियोगिता में 17 सितंबर 2006 से 16 सितंबर 2008 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाणपत्र, नगर निगम की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाणपत्र और प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक से प्रमाणित प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।